Godda News: नेहरू जी को पुष्पांजलि अर्पित कर कुश्ती संघ ने किया समीक्षा बैठक




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला कुश्ती संघ द्वारा बाल दिवस के अवसर पर सोमवार शाम स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं संबोधन के पश्चात समीक्षा बैठक हुई। संबोधन के तहत संघ सचिव सुरजीत झा द्वारा चाचा नेहरू के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आधुनिक एवं वैज्ञानिक भारत के निर्माण में उनकी महती अवदान की चर्चा की गई वहीं मनोज कुमार पप्पु की अध्यक्षता में आहूत समीक्षा बैठक में संघ के सचिव सुरजीत झा द्वारा पिछले दिनों गोड्डा की मेजबानी में सफलता पूर्वक आयोजित "23वीं झारखण्ड राज्य पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता" में अपेक्षित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए आयोजन समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं समिति को बधाई दी गयी। कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह द्वारा आय-व्यय एवं देनदारी से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सर्वसम्मति से प्रतिवेदन को अनुमोदित करवाया गया। कार्यक्रम सह बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा उपाध्यक्ष धनंजय त्रिवेदी, विपिन चन्द्र दुबे, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, सदस्य आशीष कश्यप एवं विकास कुमार सिंह शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन अखिल कुमार झा ने किया।

सूरजीत झा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें