Bounsi News: भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई जयंती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सांझोतरी समीप शिव पार्वती धाम के परिसर में मंगलवार को बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटोरिया विधायक डॉक्टर निक्की हेंब्रम के द्वारा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ने कहा कि, पिछले वर्ष ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की बात कही गई थी। जिस कारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आदिवासी छात्राओं के द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के 


मौके पर प्रखंड क्षेत्र के अलावा झारखंड के इलाकों से भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला और पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा नाट्य कार्यक्रम,शायरी, भाषण आदि की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड प्रमुख बाबूराम बास्की, पूर्व जिला पार्षद गणेश मुर्मू दक्षिणी, सरुआ पंचायत की मुखिया रेखा देवी, उप प्रमुख प्रकाश चौधरी, पंचायत समिति धर्मेंद्र पासवान, मनोज मिश्रा, शशि भूषण यादव, नेहरू मरांडी, शांति देवी, सूरज मंडल, कुंदन भगत, पूर्व जिला पार्षद पप्पू पंडित, मंडल अध्यक्ष उत्तरी पुरुषोत्तम ठाकुर, पूरनलाल टू डू दक्षिणी, जिला महामंत्री भाजपा दिगंबर यादव, जिलाध्यक्ष लोजपा निरोज सिंह, राम पुकार यादव, शिव चौधरी, मंडल महामंत्री प्रकाश चौधरी, मनमीत कुमार, मुन्ना कुमार, रीतलाल दास, युवा अध्यक्ष भाजपा पंकज मांझी, मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, विक्की विशाल सहित भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें