ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने रविवार को फागा गांव से 4 शराबियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, शराब के नशे में चार शराबी को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
इसके बाद सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। रविवार को सभी शराबियों को आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया कि, शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें