Bounsi News: पुलिस ने नशे में धुत 4 शराबी को गिरफ्तार किया भेजा न्यायालय

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने नशे की हालत में 4 शराबियों को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, पुलिस के द्वारा शुक्रवार की देर शाम झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुमका जिला के मसलिया थाना अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र शंभू प्रसाद सिंह, बंधुआकुरावा 

थाना क्षेत्र के काल्हाजोर गांव निवासी स्वर्गीय लाल मुर्मु के पुत्र भगवान मुर्मू, स्वर्गीय राजेंद्र मुर्मू के पुत्र सुनील मुर्मू और कारु मुर्मू के पुत्र सुकरा मुर्मू को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी का देर रात रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और शनिवार को न्यायिक हिरासत में आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें