Bounsi News: दो महिलाओं के झांसे में आकर गांव की 10 महिलाएं हुई ठगी का शिकार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 2 महिलाओं के झांसे में आकर गांव की 10 महिलाओं के ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गोलहट्टी गांव का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गोलहट्टी गांव की 10 महिलाएं ठगी का शिकार हो गई। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में 2 महिलाओं के द्वारा लगातार घूम घूम कर कई दिनों से बर्तन बेचने का कार्य किया जा रहा था एवं पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का प्रलोभन देकर ग्रामीण महिलाओं से तकरीबन डेढ़ लाख रुपए तक सोने एवं चांदी का जेवर ठगने का मामला सामने आया है। यह ठगी का मामला गांव में लगभग 4 से 5 दिनों से 2 महिलाओं के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। जिसमें कुछ महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन एवं पुराने जेवर के बदले में नए जेवर देने का काम कई दिनों से लगातार चल रहा था। इसी दौरान पिछड़ी जाति मोहल्ले में दोनों महिलाओं ने मिलकर करीब 10 महिलाओं 

को यह कह कर ठगी का शिकार बना लिया कि उसके पुराने जेवर को बदलकर नया जेवर दे दिया जाएगा। नए जेवर के प्रलोभन में ये महिलाएं पुराने जेवर से भी हाथ धो बैंठी। जानकारी के अनुसार ठगी करने वाली महिलाएं कई दिन पहले झारखंड के ड़ांड़े गांव से भी ठगी कर चुकी है। ठगी गई रिंकी देवी, कौशल्या देवी, खुशबू देवी, मीरा देवी, मुन्नी देवी, जीरा देवी, रेखा देवी, पूजा देवी, पायल देवी एवं रूबी देवी से सोने का चैन, अंगूठी, कान की बाली, चांदी के पायल सहित कई अन्य जेवरात भी दोनों महिलाओं ने गांव की महिलाओं से ठगी कर लिया और वहां से चंपत हो गई। दोनों महिलाओं के बारे में गांव की महिला एवं पुरुष ने जानकारी हासिल करने की कोशिश की परंतु दोनों ठग महिलाओं का कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया। इधर ठगी गई महिलाओं ने कहा कि वे सभी थाने में जाकर लिखित आवेदन दोनों महिलाओं के विरुद्ध देंगी ताकि दोनों महिलाओं की खोजबीन की जा सके। हालांकि अभी तक इस मामले में लिखित आवेदन बौंसी थाने में नहीं दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें