Sahebganj News: जनजातियों के विकास हेतु 3 वर्षीय कार्ययोजना बनाई गई
ग्राम समाचार, साहिबगंज ब्यूरो रिपोर्ट:- साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत गिरी वनवासी कल्याण परिषद संबद्ध कल्याण आश्रम कार्यालय में प्रो (डॉ )रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा उपस्थित रहकर वनवासी कल्याण आश्रम के तीन वर्षीय कार्य योजना के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। उन्हाने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के योजना अनुसार जनजाति समाज की धर्म संस्कृति परंपरा एवं उनका सर्वांगीण विकास के लिए साहिबगंज जिले में शिक्षा, आर्थिक विकास, श्रद्धा जागरण, खेलकूद जनजातियों की हित रक्षा के लिए जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा जनजाति समाज में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए कार्य किया जा रहा है। आने वाले तीन वर्षों में शिक्षा का विस्तार ग्राम विकास के कार्य का विस्तार एवं जनजातियों की संस्कृति जिसमें लोक कला जनजातियों की पहचान है इसे पुष्ट करने के लिए उनकी प्रतियोगिता कराने के लिए विचार किया गया है। स्वास्थ्य सबका ठीक रहे उसके लिए महीने दो महीने में जिला एवं नगर समिति के माध्यम से निशुल्क पहाड़ी क्षेत्रों में कैंप लगाने का निर्णय हुआ है। जनजाति आदिवासी आदिम जनजाति के युवा युवतियां को बागवानी से जोड़कर आय का स्रोत बढ़ाने के लिए भी चर्चा किया गया, साथ ही जो छात्र छात्राओं इंटर पास कर स्नातक नहीं कर पा रहे हैं उसे प्रेरित और सुविधा देकर कॉलेज में नामांकन कराई जाएगी। बेरोजगारी की समस्या को देखते बैठक में निर्णय लिया गया है कि गांव-गांव में जाकर महिला हो या पुरुष युवा हो या युवती जिन्हें कोई न कोई काम चाहिए उनकी सूची बनाई जाए सूची बना बनने के पश्चात ग्रुपिंग किया जाएगा तत्पश्चात रुचि के आधार पर प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है। साहिबगंज जिले में नो प्रखंड है, कार्यों को गति देने के लिए एवं कार्य विस्तार के लिए नो प्रखंड में समिति बनाने का निर्णय लिया है एवं वार्षिक कल्याण आश्रम के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे हैं वह कार्य प्रभावी हो इसके लिए समिति के पदाधिकारी प्रकल्प केंद्रों में प्रवास करेंगे एवं कार्य विस्तार के लिए धन की व्यवस्था करेंगे, इस प्रकार का इस बैठक में निर्णय हुआ है। अंत में कार्यकर्ताओं को प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में उत्साहवर्धन संबोधन करते हुए कार्यों को गति देने हेतु प्रेरित किया। बैठक में विजय टुडू विभाग संगठन मंत्री, रामा मालतो, सरिता हांसदा, परमीला मरांडी, हीरा मुर्मू, आशीष हेंब्रम, अभिमन्यु ठाकुर लुखी हांसदा, मेरिता देवी, सीता राम ठाकुर आदि ने भाग लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें