ग्राम समाचार,बांका। सकारात्मक सोच व अपने लक्ष्य को सामने रखकर कार्य करने वाले व्यक्ति ही जीवन में सफल होते हैं। उपरोक्त कथन विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका में वंदना सभा का शुभारंभ करने के उपरांत कहीं। इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही उन्हों ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में निरंतर सक्रियता रहनी चाहिए। श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए समय पालन
नितांत आवश्यक है। कठोर परिश्रम करने वालों का जीवन आनंद में होता है। वंदना के पश्चात अतिथियों का परिचय व उन्हें पुष्पगुच्छ देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संजना सिन्हा के द्वारा किया गया। वंदना सभा में विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, भारतीय शिक्षा समिति बिहार पटना के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, सेवा कार्य संस्कार केंद्र के प्रांतीय प्रमुख परमेश्वर कुमार की गरिमामय उपस्थिति हुई। इस मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें