Rewari News : आम आदमी पार्टी किसान विंग की "किसान मजदूर गांव जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया

              

आम आदमी पार्टी किसान विंग की ""किसान मजदूर गांव जोड़ो यात्रा"" दिल्ली हरियाणा प्रभारी गजेंद्र सिंह एवम हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप सिंह शेरी की अगुवाई में आज महेंद्रगढ़, खड़गवास होती हुई रेवाड़ी अनाज मंडी पहुंची।



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : आम आदमी पार्टी हरियाणा किसान विंग के दो अक्टूबर से चलाए जा रहे "किसान मजदूर ग्राम जोड़ो यात्रा"कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा दिल्ली प्रभारी गजेंद्र सिंह एवम हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप सिंह शेरी के नेतृत्व में आज झुंझनूकलां से प्रारंभ होकर यात्रा के छठे दिन महेंद्रगढ़ एवम खडगवास होती हुई रेवाड़ी अनाजमंडी पहुंची।             

खड़गवास गांव के किसानों द्वारा रेवाड़ी जिला के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बूढ़पुर की अगुवाई में माल्यार्पण कर यात्रा टीम का जोरदार स्वागत किया गया। रेवाड़ी जिले के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बूढ़पुर,सुबेदार विक्रम सिंह,मनोज अन्ना ने स्थानीय किसानों की अतिवृष्टि में खराब हुई फसलों का पचास हजार प्रति एकड़ मुवाएजे की,सभी दुधारू पशुओं का अनुदानित प्रीमियम रेट पर बीमा करने की एवम बाजरे की एम एस पी पर एक एक दाना खरीदने की मुश्तर्का जमीन कानून को निरस्त करने के ज्वलंत मुद्दे सामने रखे।                       

दिल्ली हरियाणा प्रभारी गजेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर किसानों को आह्वान किया कि किसानों को दिल्ली मॉडल के उपभोक्ता की तरह रियायती दरों पर बिजली देने,गांव और किसान के बच्चो को सरकारी स्कूलों की स्थिति ठीक कर अच्छी उच्च शिक्षा देने की बात कही।       


                

आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप सिंह शेरी ने किसानों को आह्वान किया कि आज भारत में किसानों की संख्या कुल जनसंख्या का साठ प्रतिशत तक है जो किसी भी किसान विरोधी पूंजीवाद समर्थित सरकार को सत्ता से उतारकर एक सर्वजन हितेषी आम आदमी की सरकार को सत्ता में पहुंचाने की पूरी क्षमता रखते हुए हरियाणा में भी अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने की आम योजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाने की पूरी क्षमता रखता है। दक्षिण हरियाणा जोन के अध्यक्ष रामबीर सिंह ने भी अपने उद्बोधन में खड़गवास के किसानों को आह्वान किया कि अपने हकों की लड़ाई के लिए किसान और मजदूर को एक साथ आते हुए आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट देकर अपने जीवन की उन्नति के बारे में प्रभाशाली सोच की लड़ाई लड़नी पड़ेगी तभी दक्षिण के किसान मजदूर को सम्मान के साथ जीने का हक प्राप्त होगा। दक्षिण जोन संगठन मंत्री राजकुमार यादव ने मंच का संचालन किया। खड़गवास मीटिंग में युवा विंग के जिला अध्यक्ष कपिल खरसानकी,जिला उपाध्यक्ष सुभाष मेहंदिया,विधान सभा अध्यक्ष सूबेदार विक्रम सिंह,मदन लाल, मनोज अन्ना, हजारी सिंह काठुवास, मनोज कौशिक, एडवोकेट राखी चौधरी, विजय सिंह, अशोक चांवरिया, वीरेंद्र चांवरिया, सतीश यादव, राव जगमाल सिंह, जय सिंह, ओमदत्त, राज सिंह, प्यारे लाल, जसवंत सिंह, अमिलल, छेलूराम, युद्धवीर, ओमप्रकाश आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे ।                                     

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें