Panjwara News: पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर शनिवार रात  जांच के क्रम में पाँच युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  शनिवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में पाँच युवकों  के शराब पीने की 

पुष्टि हुई। इसके बाद सभी युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के पैर गांव के गोतम हरि और राहुल हरि भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार मोतीहारी जिला के टुरकोलिया थाना क्षेत्र के जगीराठा गांव के रत्नेश यादव और बेगुसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव के रणविजय सिंह के रुप में हुई है। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें