ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने दो लोगों को शराब के मामले में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति गुड़िया मोर निवासी भूरो मंडल का पुत्र महेंद्र मंडल है। बताया गया कि, आरोपी अलग-अलग गैलन में 20 लीटर देसी महुआ शराब लेकर जा रहा था। जिसे पकड़
लिया गया। मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर शराब के नशे में गिरफ्तार चिकनमाटी सलैया निवासी फागू राय के पुत्र गुड्डू राय को भी जेल भेजा गया है। बताया गया कि, पहली बार न्यायालय में आर्थिक जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया जाता है। जबकि दूसरी बार पुनः शराब के नशे में गिरफ्तार होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है। कोरोना जांच कराने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें