ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को कक्षा चतुर्थ से दशम तक के भैया बहनों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 121 भैया बहनों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम अवंतिका, द्वितीय करिश्मा तथा तृतीय स्थान अमन ने प्राप्त किया। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व छात्रों के द्वारा भारत माता पूजन एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय प्रबंध कारिणी समिति के संरक्षक नरेश मोहन झा ,सचिव राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष
जलधर हरिजन, सदस्य गोविंद झा तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुल 70 भैया बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व छात्र रितु ,अंशु, अतिकांत ,कली ,रागिनी, नवरात्रि, स्वाति ,रुद्राणी, गुनगुन आदि की उपस्थिति रहीं। मौके पर नरेश मोहन झा ने कहा दीपावली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। विद्यालय परिसर में इस तरह का कार्यक्रम देख कर मन भाव विभोर हो गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि यह हमारे भैया बहनों का प्यार है, जो प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर में यह मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यह हमारे विद्यालय के संस्कार हैं जो विद्यालय शिक्षा पूर्ण होने के बाद भी भैया बहन विद्यालय से जुड़े रहते हैं। यह हमारे संस्कारों को बताता है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें