ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में जमीनी विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में दर्जनों की संख्या में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के फरियादी पहुंचे। जमीन विवाद से जुड़े मामलों को बारी बारी से अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा देखा गया। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने
बताया कि जमीन विवाद से जुड़े तीन मामले जनता दरबार में आए। जिसमें दो मामले का निष्पादन जनता दरबार में ही ऑन द स्पॉट कर दिया गया। जबकि एक मामले के लिए अगले शनिवार की तिथि दी गई है। मालूम हो कि प्रत्येक शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के द्वारा भूमि विवाद से जुड़े हुए मामलों का निष्पादन किया जाता है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें