Bounsi News: कमिश्नर ने ऐतिहासिक मंदार का किया भ्रमण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कमीश्नर दयानिधान पांडे के द्वारा ऐतिहासिक मंदार का भ्रमण किया गया। अपने पत्नी और बच्चों के साथ आये कमीश्नर ने सबसे पहले मंदार तराई के पापहरणी सरोवर के मध्य बने अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की। पंडित के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करायी गयी। पूजा अर्चना के उपरांत वह प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ रोपवे के जरिए मंदार शिखर गये, जहां पर्यटन विभाग के द्वारा हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और मंदार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए मंदार में 



कराये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में कमीश्नर को विस्तृत जानकारी दी गई। मंदार की खूबसूरती और यहां की जानकारी पाकर कमीश्नर सपरिवार काफी प्रसन्न दिख रहे थे। जिला प्रशासन के द्वारा पुष्पगच्छ देकर आयुक्त का स्वागत किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने भी उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ डा. प्रीति कुमारी, डीआरडीए डायरेक्टर महफूज आलम, एसडीपीओ बिपिन बिहारी, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, राजस्व अधिकारी शशिकांत शुक्ला, बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, एसआई राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें