ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा 4 शराबियों को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि बाराहाट थाना क्षेत्र के सुपहा गांव निवासी राज कुमार मंडल, ललन मंडल, बांका थाना क्षेत्र के पलिहार गांव निवासी अभिषेक
कुमार सिंह और बांका थाना क्षेत्र के सिंगारपुर निवासी प्रवेश कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार शराबियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। सभी शराबियों का रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें