ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के चार आरोपित को गिरफ्तार कर बांका जेल भेजा दिया है। जानकरी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में दो नाबालिग हैं, जबकि दो बुजुर्ग हैं। मालूम हो कि बौंसी थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण का
मामला बौंसी थाना में दर्ज कराया गया था। कांड संख्या 171/22 के आरोपित 67 वर्षीय जगरनाथ साह और 75 वर्षीय सुरेश साह के अलावा 15 वर्ष के दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सभी आरोपित उक्त गांव के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस मामले में पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें