ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर परिसर में अब श्रद्धालुओं को पूजन के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक पुस्तकें पढ़ने का भी अवसर मिलेगा। बताते चलें कि स्थानीय पंडा समाज और ग्रामीणों के सहयोग से ग्रंथालय और यात्री शेड निर्माण के लिए मंदिर परिसर में भूमि पूजन किया गया है। बताया गया कि, ग्रंथालय में धार्मिक ग्रंथों के
साथ साथ वेद पुराण व अन्य पुस्तकें बड़े पैमाने पर रखी जायेगी। जहां पहुंच कर लोग धार्मिक पुस्तकों से ज्ञान अर्जन कर सकेंगे। मालूम हो कि, इसके निर्माण की योजना काफी समय से चल रही थी। जिसे अब जल्द ही पूरा करने का काम आरंभ किया जायेगा। बताया गया कि, इसमें खर्च होने वाली राशि ग्रामीणों के सहयोग से होगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें