Bounsi News: पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने बांका थाना क्षेत्र के सिंहाजोर गांव निवासी कुख्यात अपराधी जयप्रकाश यादव के पुत्र रंजन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, बंधुआकुरावा थाना  कांड संख्या 47/22 में आरोपी था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि, आरोपी के द्वारा जयपुर थाना क्षेत्र में अपने ही ससुर की हत्या कर देने का आरोप है। इसके अलावा आधे दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। कुख्यात अपराधी को उसके गांव से ही पुलिस जवानों के सहयोग से थाना अध्यक्ष ने खादेर कर गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के ऊपर जिले के बांका, कटोरिया, बौंसी, बेलहर, जयपुर सहित अन्य थानों में मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं गिरफ्तार आरोपी के नक्सलियों से भी सांठगांठ की बात बतायी जा रही है। बौंसी थाना क्षेत्र के देवी कैरी गांव से 12 वर्षीय एक बालक के फिरौती के लिए अपहरण में भी उक्त आरोपी का नाम सामने आया था। मालूम हो कि 30 मई को उक्त युवक के ऊपर नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया गया था। मामले में लड़की की मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाद में लड़की के बयान पर आरोपी के ऊपर दुष्कर्म का भी धारा लगाया गया। लड़की के द्वारा दुष्कर्म की बात भी बतायी गयी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें