ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह से 3 शराबियों को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माना के लिए बांका न्यायालय भेज दिया है। जबकि बंधुआकुरावा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब जब किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, बौंसी थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव निवासी मोहन यादव, नंदू यादव और सिकराडीह निवासी नेहरू हेंब्रम को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार
शराबियों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी शराबियों का मेडिकल परीक्षण रेफरल अस्पताल में कराया गया। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में सभी को आर्थिक जुर्माना के लिए बांका न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जबकि बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर फागा पंचायत के कुर्थियाटिकर गांव से प्लास्टिक के गैलन में रखें 15 लीटर देसी शराब को जब किया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें