ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव से एक शराब तस्कर को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, छापेमारी के क्रम में एक शराब तस्कर को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव निवासी मुंशी मुर्मू के पुत्र पांडे मुर्मू के रूप में हुई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बौंसी पुलिस के
द्वारा 3 सगे भाई को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवक की गिरफ्तारी उस वक्त की गई जब वह देवघर से पूजा कर अपने कार से भले जोर के रास्ते लौट रहे थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत चेरिया गांव निवासी स्वर्गीय राज किशोर राय के पुत्र जयंत राय, दिनकर राय और अंकित राय के रूप में हुई है। जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि की गई। हालांकि शराबियों के द्वारा पुलिस को देखकर तेजी से भागने का भी प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस की तत्परता के आगे उनकी एक न चली। पुलिस की मुस्तैदी के वजह से तीनों को पकड़ लिया गया। जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि करने के बाद तीनों युवक को आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें