Panjwara News: नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र के कचमचिया पातर टोला में नदी में तर्पण करने गए एक व्यक्ति  की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कचमचिया पातर टोला निवासी अरविंद झा शुक्रवार सुबह पितृ पक्ष में तर्पण के लिए गांव के ही समीप चीर नदी के किनारे स्नान कर रहे थे,इस दौरान आगे गड्ढा होने की वजह से वे नदी के तेज धारा में गहरे पानी मे बह कर  चले गए ।ग्रामीणों ने जब नदी किनारे कपड़ा रखा देखा और नदी में किसी को नहीं देखा तो उन्होंने खोजबीन की जिसमें थोड़ी दूर गहरे पानी मे से बाहर निकाला। एवं आनन फानन में 


एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अरविंद झा की छह पुत्रियां थी, इनमें से दो की शादी हो चुकी थी जबकि तीसरी पुत्र की शादी अगले वर्ष होने वाली थी। मृतक महापात्र का कार्य कर  अपनी आजीविका चलाते थे।उनकी  मौत से पुत्रियों के सिर से पिता का साया हट गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है एवं गांव में भी शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पंजवारा थाना पुलिस ने   शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें