Jamshedpur News: नीट परीक्षा में उत्तीर्ण पार्वती बेसरा का मुखिया द्वारा सम्मानित


ग्राम समाचार संवाददाता,जामशेदपुर: जामशेदपुर  प्रखंड अंतर्गत केरवाडूंगरी पंचायत के गाँव धोड़ागा के निवासी रामदास बेसरा की पुत्री पार्वती बेसरा ने NEET-UG 2022 की प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई कर MBBS डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। छोटे से गाँव से निकलकर MBBS डॉक्टर बनना अपने आप में एक सपना हैं। पुरे गाँव में हर्ष का माहौल हैं।इसी क्रम में केरवाडूंगरी पंचायत के मुखिया श्री कान्हू मुर्मू ने गुलदस्ता देकर एवं मिठाई खिलाकर हौसला एवं उज्वल भविष्य की कामना की।इसके साथ साथ उनके माता पिता को भी माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनके मार्गदर्शन को काफ़ी बारीकी से समझा। वही  मुखिया ने कहा की हमारे पंचायत से पार्वती बेसरा का MBBS डॉक्टर के रूप में चयन होना गर्व की बात हैं,इससे पुरे केरवाडूंगरी पंचायत का मान सम्मान बढ़ा हैं।साथ में केरवाडूंगरी के पंचायत समिति सदस्य श्रीमती यमुना टुडू ने भी सम्मानित किया।मौक़े पर महिला समिति के जोबा बेसरा एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
 मौक़े पर सुनील टुडू, साधना बेसरा, माया बेसरा, नंदकिशोर बेसरा, सागर बेसरा, सोम बेसरा आदि उपस्थित थे।

 कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें