Godda News: राजमहल पहाड़ियों की जैव विविधता पर संकट उत्पन्न- डॉ रंजीत


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  रांची में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रांतीय पर्यावरण कार्यशाला में विशेषज्ञ सत्र को आरोग्य भारती के प्रांतीय पर्यावरण टोली सदस्य-सह-राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि लगातर नष्ट किए जाने  से राजमहल पहाड़ियों की जैव विविधता पर संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि जलवायु परिवर्तन उसका दुष्परिणाम पर्यावरण पड़ रहा है, जो सुखाड़ और बाढ़ के रूप मानव जीवन में  तबाही मचाई है।  प्राकृतिक संसाधनों का शोषण, सरकार एवं शासन के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के समुचित सुरक्षा के उपाय पर चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद करना एवं प्राकृतिक संसाधन के प्रयोग को अनुशासन तरीके से उपयोग हो  आदि विषयों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका समाज की होती है ताकि समाज से ही किसी समस्या का समाधान होगा और उसके लिए सरकार और शासन को संवाद करना चाहिए। हमारे जितने भी  पारंपरिक जल स्रोत हैं नदी तलाव नाले  कुआं झील वेटलैंड आदि को सुरक्षित कर उसके प्राकृतिक स्वरूप में लाने की जरूरत है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें