Godda News: भोला नाथ सिंह के हॉकी इंडिया महासचिव चुने जाने पर हॉकी गोड्डा ने मनाया जश्न



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं झारखंड कुश्ती के भीष्म पितामह भोला नाथ सिंह को हॉकी इंडिया का निर्विरोध महासचिव चुन लिए जाने की खबर मिलते ही हॉकी गोड्डा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम केक काटकर और मिठाइयां बाँटकर अपनी खुशी का इजहार किया। हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु जिनका शुक्रवार को जन्मदिवस था, ने जश्न का केक काटते हुए कहा कि उनके जन्मदिवस पर इससे ज्यादा अच्छी कोई खबर नहीं हो सकती कि भोला नाथ सिंह सर अब पूरे देश के हॉकी का कमान सम्भालेंगे।


उन्होंने पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय भोला सर के साथ-साथ हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा को हॉकी इंडिया का सदस्य चुने जाने पर जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व खेल पदाधिकारी राहुल कुमार एवं अडानी फाउंडेशन के सीएसआर प्रवीण जी के अलावा हॉकी गोड्डा के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव झा, अखिल कुमार झा एवं राजीव मिश्रा, सँयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, वरीय सदस्य विनायक झा, नीतीश आनंद तथा रौशन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

सुरजीत भाग्य सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें