Godda News: जान मारने की नियत से गोली मारने वाला अभियुक्त चंद घंटों में गिरफ्तार




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बोअरिजोर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ आई है| महज कुछ ही घंटों के अंदर मंगलवार की रात्रि 7:30 बजे के आसपास बाइक से अपने घर लौट रहे मेहरमा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी मुन्ना साह को जान मारने की नियत से गोली मारने वाले ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के माल प्रताप पुर निवासी फूलचंद यादव के पुत्र छविलाल कुमार को उसके घर से अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया| पत्रकारों को दी गई जानकारी में बताया गया कि मुन्ना साह ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र से अपने एक मित्र दिनेश मोहती के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था| उसी क्रम में बोआरीजोर घोरीचक मुख्य पथ पर दलदली के समीप अज्ञात हमलावर ने मोटरसाइकिल को रुकवा कर मुन्ना साह के कनपटी पर गोली मार कर फरार हो गया| घायल के मित्र दिनेश मोहती द्वारा मदद के लिए गुहार लगाने पर लोगों ने बोआरिजोर थाना को इसकी सूचना दी| सूचना मिलते ही घायल मुन्ना साह को रेफरल अस्पताल महागामा लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया| सदर अस्पताल में भी गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| इस बाबत बोअरिजोर थाना कांड संख्या 33/22 भादवी की धारा 307, 34 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया| इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया था टास्क फ़ोर्स में बोआरीजोर प्रभाग के पुलिस निरिक्षक कमलेश प्रसाद, बोआरीजोर थाना प्रभारी तपन कुमार पाणिग्रही, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी रफीक आलम, महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, लालमटीया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, आरक्षी निशांत कुमार पांडे, आईटी सेल एवं सशस्त्र बल शामिल थे| टास्क फ़ोर्स के द्वारा अनुसंधान एवं छापामारी के दौरान छबिलाल यादव को अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 41/22 भादवी की धारा 25(1- बी) ए, 26 आर्म्स एक्ट अंकित कर न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया|

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें