Bounsi News: पंकज कुमार बने बौंसी राजद प्रखंड अध्यक्ष

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। स्थानीय पाठक मार्केट होटल बौंसी में प्रखंड राजद जनता दल के सांगठनिक चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी उत्तम यादव, बांका जिला राजद उपाध्यक्ष दीप नारायण यादव के साथ-साथ कई राजद की पदाधिकारी उपस्थित थे। राजद के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी उत्तम यादव ने राष्ट्रीय जनता दल बौसी प्रखंड अध्यक्ष के लिए नामांकन मांगा, जिसमें एकमात्र पंकज कुमार ने ही नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार बैठक में राजद के 

सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति के साथ बौंसी राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पंकज कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी उत्तम यादव, जिला उपाध्यक्ष दीप नारायण यादव, अनिरुद्ध यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष हरिहर यादव, प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, विपिन मिश्रा, रंजन यादव, जयराम यादव, पिंकू झा ,राजद नगर अध्यक्ष आलोक यादव, प्रधान महासचिव कन्हैया साह, प्रखंड युवा उपाध्यक्ष आलोक झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें