ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग के गुड़िया मोर समीप सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व के लिए पवित्र पापहरणी सरोवर में स्नान कर बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बगीचा गांव निवासी सुरेश
मंडल की पत्नी बचिया देवी अपने पुत्र मंतोष मंडल के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर जा रही थी। बताया जाता है कि, बाइक चला रहे युवक का हेलमेट मां के पास था। मोटरसाइकिल की चलती अवस्था में ही मां से हेलमेट लेने के क्रम में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद महिला को उसके घर भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें