Bounsi News: पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा बुधवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि, 14 मई को बौंसी पुलिस के द्वारा 90 किलो गांजा के साथ थाना क्षेत्र के पंडा टोला निवासी विष्णु देव झा को गिरफ्तार किया गया था। मालूम हो कि, गांजा केस नंबर 105/22 का अभियुक्त मुख्य तस्कर फरार चल रहा था। अभियुक्त को कटिहार जिला के कुरसेला से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी हो कि, गांजा की बरामदगी के बाद आरोपी से पूछताछ के क्रम में पुलिस को 

कई अहम जानकारियां हासिल हुई थी। जिसमें कटिहार जिला के कुर्सेला निवासी सुबोध कुमार को मुख्य तस्कर बताया गया था। पुलिस के द्वारा मुख्य तस्कर के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद सूचना मिलने पर अभियुक्त मुख्य तस्कर सुबोध को कुरसेला से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इस मामले में और भी कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बताया गया कि, मामले की पड़ताल की जा रही है। बुधवार को आरोपी सुबोध को जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें