ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी जिला के गांव माजरा (भालखी) निवासी नेहा शर्मा ने लेफ्टीनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नेहा शर्मा के लेफ्टीनेंट बनने पर ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी ने समाज की तरफ से बधाई देते हुए प्रशंसा प्रकट की है। नेहा शर्मा की उपलब्धि पर उनके पिता कमलेश शर्मा व परिवार को फोन द्वारा सभा प्रधान चन्द्रशेखर गौतम ने ब्राह्मण सभा सहित समाज की तरफ से बधाई दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना श्री ठाकुर जी से की है और कहा कि नेहा शर्मा भारतीय सेना में देश का नाम रोशन करेंगी। सभा प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि नेहा के दादा 92वर्षीय सेवानिवृत्त हैडमास्टर पंडित पूरनमल ने पौत्री नेहा के लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी प्रकट की हैं।नेहा के ताऊजी राधेश्याम शर्मा, चाचा विजय शर्मा, भाई मनीष शर्मा, नानी लीलादेवी, मामा मनोज शर्मा ने बधाई देते हुए प्रशंसा व्यक्त की है। पिता कमलेश शर्मा भी सेना में वारंट अफसर के पद पर देश सेवा कर रहे है। नेहा के पिता के अनुसार बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही है और इससे पहले उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में बीटेक उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि यह बेटी देश - प्रदेश और जिले में अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।
23 वर्षीय नेहा ने लगातार पढ़ाई करके सैन्य अधिकारी के पद की तैयारी की थी। उन्होंने प्रथम प्रयास में यह यह उपलब्धि प्राप्त की है।लेफ्टिनेंट बनी नेहा की माता मधुबाला शर्मा एक आम गृहणी है।जो कि रमेश वशिष्ठ की भुवाजी की लड़की है।नेहा के आदर्श उनके पिता कमलेश शर्मा और दादाजी है।।उनके दादाजी चाहते थे कि नेहा भी अपने पिता की तरह सेना में जाए और नए समाज की स्थापना में अपनी अहम भूमिका निभाए। नेहा के अनुुसार सफलता बहुत मेहनत मांगती है और इसके लिए युवाओं को हर कदम पर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सेना में चयन होने पर उन्होंने कहा कि इस पद पर वे समाज के लिए कुछ नया करना चाहेंगी ताकि अपने माता-पिता और पूर्वजों के पदचिन्हों का अनुसरण कर सके। नेहा शर्मा की उपलब्धि पर बधाई देने वालो में ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के प्रधान चंद्रशेखर गौतम, महासचिव हेमंत भारद्वाज, उप प्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट,कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, सह सचिव राजेश शर्मा, गुरदयाल वशिष्ठ, मधुसदन शर्मा एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, जितेन्द्र तिवारी, नरेश स्वामी बीकानेर, सुभाष चन्द्र शर्मा, सन्दीप भारद्वाज, अनिल शर्मा, हेमन्त शर्मा राजगढ़, मनीष जोशी, कपिश शर्मा, हिमांशु पालीवाल, सतीश मस्तान, नरेश भारद्वाज सीहा, नरेश वशिष्ठ, महिला मंडल प्रधान सरोज भारद्वाज, जय कुमार कौशिक,दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान विष्णु दत्त शर्मा, एडवोकेट, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक और राकेश वत्स प्रिन्सिपल, राजेंद्र प्रसाद मुदगिल एडवोकेट, सुशील स्वामी एडवोकेट, यशपाल शर्मा एडवोकेट, दिनेश वशिष्ठ, संजय और समस्त ब्राह्मण सभा जिला-रेवाड़ी और समाज की और से शुभकामनाएं दी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें