Ranchi News: गोड्डा उपायुक्त निर्विरोध बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष



ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:-  रविवार को राँची के मोरहाबादी अवस्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के सभागार में सम्पन्न झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ की "23 वीं वार्षिक सामान्य बैठक सह चुनाव" में गोड्डा को दोहरी उपलब्धि हासिल हुई। गोड्डा उपायुक्त सह पूर्व खेल निदेशक झारखण्ड सरकार जीशान कमर (भाप्रसे) जहाँ झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए वहीं प्रति वर्ष कुश्ती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिला इकाई को दिया जाने वाला सम्मान "बेस्ट डिस्ट्रिक्ट यूनिट अवार्ड" इस वर्ष गोड्डा जिला कुश्ती संघ को दिया गया। जिला इकाई की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष श्री कमर एवं सचिव सुरजीत झा ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भोलानाथ सिंह से ग्रहण किया।


इस दोहरी और बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं पाकुड़ डीएसओ राहुल कुमार ने जहाँ उपायुक्त एवं जिला कुश्ती संघ को बधाई दी है वहीं जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, धनन्जय त्रिवेदी, सुरजीत झा, मनीष कुमार सिंह, संजीव झा, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, मिथिलेश कुमार, प्रीतम गाड़िया, गौतम ठाकुर, नीतीश आनंद, दीपक कुमार, पंकज यादव, पहलवान रौशन कुमार, राहुल कुमार व अंकित टुडू, अडानी पॉवर के मीडिया प्रभारी प्रवीण जी के अलावा देवघर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, सचिव संजीव झा, दुमका सचिव संदीप कुमार जय सहित लोकमंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखण्ड कुश्ती के भीष्मपितामह भोला नाथ सिंह एवं महासचिव रजनीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें