Ramgarh News: 73 वां वन महोत्सव के तहत उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  73 वें वन महोत्सव के तहत मंगलवार को छतरमांडू स्थित निर्माणाधीन कम्युनिटी पार्क परिसर में उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद एम एस हरी विजय, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने कहा कि 1 जुलाई से वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के तहत अभियान चलाकर पौधे लगाए जा रहे हैं एवं लोगों को पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे|

अमन राज के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें