Panjwara News: पंजवारा चेक पोस्ट से शराब के नशे में 6 युवक गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर रविवार रात  जांच के क्रम में छह युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  रविवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में छह युवकों  के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद 

सभी  शराबियों को हिरासत में ले लिया गया एवं सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  सभी शराबियों को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान यूपी के ईलाहाबाद जिला के झांसी थाना क्षेत्र के कुमार सुरज , भागलपुर जिला के सुल्तानगंज के अजीत कुमार एवं प्रियम कुमार, बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के आशुतोष कुमार आनंद कुमार एवं बौंसी  थाना क्षेत्र के मधुवन के  उमाकांत यादव के रूप में  हुई है । 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें