ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर परिषद, रेडक्रॉस सोसायटी एवं नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से हटिया चौक अवस्थित अति प्राचीन केंद्रीय पुस्तकालय को पुस्तकों की संख्या के मामले में समृद्ध करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे दस दिवसीय "पुस्तक दान अभियान" के नौवें दिन शुक्रवार को भी घर-घर दस्तक देकर दान में किताबें मांगी गयी। इसी क्रम में गायत्री परिवार वालों ने बड़ी संख्या में पुस्तकों का दान किया। अभियान के लिए स्वैच्छिक सेवा देने वालों में रेडक्रॉस गोड्डा से सदस्य विपिन चन्द्र दुबे एवं शशि कुमार माँझी तथा नेहरू युवा केन्द्र से टीम लीडर प्रीतम कुमार महतो एवं सहयोगी शामिल हुए।
Godda News: घर घर जाकर मांगी गई किताब

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें