ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। खेलने के क्रम में छत से गिरकर 5 वर्षीय बच्ची जख्मी हो गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सरूआ गांव में राजेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी सुबह में छत पर खेल रही थी। खेलने के ही क्रम में वह छत के रेलिंग पर चल गई। जिसके बाद नीचे उतरने के क्रम में संतुलन
बिगड़ने के कारण नीचे गिर पड़ी। घटना में बच्ची के सिर में गहरी चोट आई है। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा बच्चों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए बच्ची को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें