Godda News: हॉकी गोड्डा ने दी हॉकी के जादूगर को पुष्पांजलि




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  राष्ट्रीय खेल दिवस सह मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर हॉकी गोड्डा द्वारा "पुष्पांजलि" का आयोजन कर हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मेजर ध्यान चंद का जन्म इलाहाबाद जो अब प्रयाग राज है, में 1905 में हुआ था। गुलाम भारत के नागरिक होते हुए भी उन्होंने देशप्रेम के जज्बे की वजह से तानाशाह हिटलर का आकर्षक प्रस्ताव ठुकरा दिया था। ऐसे लोगों की वजह से ही अपना देश महान है।

हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने कहा कि मेजर साहब जैसी हस्तियाँ विरले पैदा होते हैं। उन्होंने ना सिर्फ देश को 3 लगातार ओलम्पिक में गोल्ड मेडल दिलाया बल्कि सम्पूर्ण खेल जीवन में 400 गोल का जादुई कीर्तिमान भी उन्हीं के नाम है। संघ के संरक्षक अमित राय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद वास्तव में भारत के रत्न थे। प्रत्येक देशवासी के दिल में उनके प्रति अगाध श्रद्धाभाव है। कोषाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा दरअसल उन्हीं के जादुई प्रदर्शन का परिणाम है। वे वाकई जादुगर थे। उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि देश को पुनः मेजर ध्यानचंद जैसे जादुगर खिलाड़ी की जरूरत है। सभा में हॉकी गोड्डा से जुड़े अनेक सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर हॉकी गोड्डा द्वारा "फर्स्ट मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रॉमोटर ऑनर 2022" बेथेल मिशन स्कूल के निदेशक प्रणेश सोलेमन को हॉकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने की सर्वसम्मत घोषणा सचिव श्री झा ने की।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें