Bounsi News: यातायात पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान वसूला गया जुर्माना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर बांका यातायात पुलिस ने बौंसी प्रखंड के ब्लॉक मोर समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से ₹7000 जुर्माना के रूप में वसूला है। यातायात पुलिस अवर निरीक्षक लाल बिहारी यादव ने पुलिस वालों के सहयोग से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर 

सीटबेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, प्रदूषण इत्यादि की जांच करने के बाद जिन वाहनों में इन सब चीजों की कमी पाई गई। उन वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक तो अपने वाहन को उस जगह से मोड़ कर दूसरे रास्ते से भागते हुए देखे गए। करीब एक से डेढ़ घंटा तक वाहन जांच अभियान चलता रहा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें