ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। जबकि सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के हाथों में थी। पुलिस पदाधिकारियों एवं कांस्टेबलों का जत्था पैदल ही बौंसी मुख्य चौक से दुमका रोड की ओर गया और वहां से सभी पुलिसकर्मी वाहन के जरिए मुस्लिम बहुल गांव डहुआ गए। गांव में पुलिस पदाधिकारियों के साथ महिला और पुरुष कांस्टेबलों ने
पैदल मार्च कर शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि, मोहर्रम पर्व को देखते हुए चयनित जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी ताजिया कमेटी के द्वारा नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात थानाध्यक्ष ने बताई है। इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अवर निरीक्षक पंकज किशोर, अनिरुद्ध कुमार, ज्योति कुमारी, एएसआई मनिंद्र मिश्रा, उमेश कुमार प्रसाद सहित भारी संख्या में महिला और पुरुष कांस्टेबल मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें