Bounsi News: सड़क दुर्घटना में कांवरिया पति पत्नी सहित चार लोग हुए जख्मी, किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सड़क दुर्घटना में कांवरिया पति पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सोमवार की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी भागलपुर मुख्य मार्ग के पाठक पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। टक्कर की वजह से चालक और उसका साथी ऑटो में ही फंसा रह गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी पासो सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रवि सिंह गांव के ही सुभाष सिंह के पुत्र ऑटो चालक श्याम लाल सिंह के साथ कांवरिया को लाने बासुकीनाथ धाम जा रहा था। जबकि बाराहाट थाना क्षेत्र के मघोटा 

गांव निवासी कारू पासी का 20 वर्षीय पुत्र फंटूश चौधरी और उसकी 18 वर्षीय पत्नी बेबी देवी बासुकीनाथ धाम से पूजा कर घर लौट रही थी। बताया जाता है कि, पति-पत्नी मडुआवरन गांव जाने वाले थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पर सवार  दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि पैदल आ रहे पति पत्नी को भी गंभीर चोट पहुंची है। रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद ऑटो पर सवार दोनों व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा के लिए डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी और पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें