Bounsi News: जैन समुदाय का 10 दिवसीय दशलक्षण महापर्व हुआ शुरू

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित जैन धर्मशाला में बुधवार को जैन समुदाय का महापर्व 10 दिवसीय दशलक्षण महापर्व की शुरुआत हो गई। आत्म शुद्धि का यह पर्व 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर के पूर्व प्रबंधक पवन जैन ने बताया कि, दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व का उद्देश्य सांसारिक प्रवृत्तियों को अहिंसा से सराबोर रखना है। दशलक्षण के पहले दिन बुधवार को जैन मंदिर परिसर में प्रबंधक कमल जैन की अगुवाई में लोगों ने उत्तम क्षमा धर्म की पूजा संपन्न की। इस दिन जैन धर्मावलंबी अपने अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना कर यथाशक्ति व्रत को रखना आरंभ किया। बताया गया कि, बुधवार को उत्तम 

क्षमा, जबकि 1 सितंबर को उत्तम मार्दव धर्म के बाद उत्तम आर्जव धर्म, उत्तम शौच धर्म, उत्तम सत्य धर्म, उत्तम संयम धर्म, उत्तम तप धर्म, उत्तम त्याग धर्म, उत्तम अकिंचन्य धर्म, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म आदि की पूजा की जाएगी। प्रबंधक कमल जैन ने बताया कि, दशलक्षण पर्व के अंतर्गत त्याग और संकल्प आराधना पर विशेष जोर दिया गया है। मंदिर परिसर में शांति धारा विशेष पूजन और शांति पाठ का आयोजन किया गया। बताया गया कि 9 दिनों तक यह कार्यक्रम जैन धर्मशाला में मनाया जाएगा। जबकि अंतिम दिवस का कार्यक्रम मंदारगिरी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में जैन समुदाय के धर्मावलंबी शामिल होंगे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें