सिंघाड़ी न्युज :- सिंघाड़ी गांव के एक घर में ताला तोड़ कर किया चोरी, छानबीन करने पहुंचे मेहरमा पुलिस?






ग्राम समाचार, सिंघाड़ी:- सिंघाड़ी गांव के एक घर में ताला तोड़ कर किया चोरी,  छानबीन करने पहुंचे मेहरमा पुलिस। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बीते दिन बुधवार को मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी गांव निवासी मो0 सईद अख्तर के घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर किया चोरी। वहीं मो0 सईद अख्तर ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर साईकिल, बाक्सा, पंप सेट एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली। वहीं बताया गया कि लगभग हजारों की संपत्ति चोरी कर के फरार हो गया। वहीं सिंघाड़ी गांव निवासी मो0 सईद अख्तर ने मेहरमा थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं मेहरमा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ सिंघाड़ी गांव पहुंच कर छानबीन करने में जुट गई है। वहीं पीड़ित मो0 सईद अख्तर एवम ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि जब वह खेत में काम करने गया था। उसी क्रम में अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर ताला तोड़ कर हजारों रूपये की संपत्ति चोरी कर ली है।

संवाददाता:- अजय आर्यन, ग्राम सामाचार, मेहरमा, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - अजय आर्यन

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें