ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : मौहल्ला सैय्यद सराय के लोग पिछले 6 - 7 सालो से बिजली की झुकी हुई लोहे की तारो को नहीं बदलने,जर्जर हो चुके लोहे के खंभों की जगह सीमेंट कंक्रीट के खंभे नही लगाने व कम वोल्टेज की बिजली सप्लाई से निजात नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करवाने के लिए *आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा* ने मौहल्ले के सैकड़ों लोगो के हस्ताक्षर करवाकर दो साल पहले *13 जुलाई 2020* को बिजली विभाग के एसडीओ के नाम एक सामूहिक मांग पत्र दिया था। जिसके बाद दो स्मरण पत्र भी दिए जा चुके है और मौखिक तौर पर भी अनेक बार कह चुके हैं। तत्पश्चात विभाग के कर्मचारी दो साल पहले लोहे के खंभों को हटाकर उनकी जगह सीमेंट कंक्रीट के खंभे लगाने व झुकी हुई तारो को बदलने भी आए थे। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के विरोध करने पर बिना तार बदले व खंभे लगाएं ही वापिस चले गए। विभाग को यही समस्या ट्रांसफार्मर लगाने में भी आयेगी। अभी हाल ही *15 जुलाई 2022* को *बिजली विभाग के XEN* के नाम उपरोक्त सभी समस्याओं के निवारण हेतु एक मांग पत्र भी दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी प्रशासन की बनती है कि किसी के विरोध करने की स्तिथि में पुलिस सुरक्षा में सर्वजनहित के कार्य को जल्द पूरा किया जाएं। और आमजन को राहत प्रदान की जाए। लेकिन बिजली विभाग आम जनता की जिंदगी को खतरे में डालकर अपनी ज़िम्मेदारी से दूर भाग रहा है और जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए बिल्कुल भी गम्भीर दिखाई नही दे रहा। इसलिए आज मौहल्ले के पीड़ित लोगो ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से दोबारा अपनी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है और कहा हैं कि अगर हमारी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो हम सभी प्रशासन व सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन तेज़ करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा के अलावा स्थानीय निवासी भारत भूषण, बाबूलाल सैनी, शादीलाल सैनी, पन्नालाल सैनी, पवनदीप सैनी, संजय कुमार, योगेन्द्र मेंहदीरत्ता, प्रकाश नागपाल, जगदीश सैन आदि मौजूद थे।
Home
Uncategories
Rewari News : सय्यद सराय में झुकी हुई तारे बदलने व उचित स्थान पर ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें