Godda News: हॉकी गोड्डा ने किया रोशन का सम्मान



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा के वंडर बॉय रौशन कुमार साह के स्वागत-सम्मान और अभिनंदन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को हॉकी गोड्डा द्वारा कार्यालय कक्ष में रौशन का सम्मान पगड़ी पहनाकर किया गया। हॉकी गोड्डा के संरक्षक अमित राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में संघ के सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, सदस्य नीतीश आनंद एवं आशीष कश्यप उपस्थित थे। सचिव श्री झा ने रौशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में काँस्य पदक जीतकर रौशन ने गोड्डा के समस्त खेल, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमियों का मस्तक ऊंचा किया है।  

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें