Panjwara News: अवैध हथियार के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा  थाना पुलिस ने  थानाक्षेत्र के  रामकोल गांव से  अवैध हथियार के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार  साव ने बताया कि बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर पंजवारा  थाना पुलिस ने  शुक्रवार की देर गुप्त सूचना के आधार पर रात में  दल बल के साथ  रामकोल निवासी राजेश यादव के   घर की घेराबंदी 

कर अवैध हथियार बरामद किया है। एवं मौके से  रामकोल निवासी राजेश यादव एवं उनके पुत्र सुबोध यादव को  गिरफ्तार किया है।उसके घर से छापेमारी के क्रम में एक मास्केट दो जिंदा कारतूस और एक पाइप गन  बरामद किया गया है ।  कार्रवाई में पंजवारा  थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ,  एएसआई आशुतोष कुमार दल बल के साथ  शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है दोनों आरोपियों को बांका जेल भेज दिया जाएगा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें