Godda News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया चूहे मारने की दवा




ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार की रात्रि महागामा प्रखंड अंर्तगत हनवारा में हुए एक परिवारिक विवाद में पति पत्नी के बीच हुई मारपीट के बाद महिला ने चूहे मारने की जहर खा लिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला रूबी देवी टो टो चालक सतीश मंडल की पत्नी है। रात मे महिला द्वारा कीटनाशक खाने के बाद शनिवार की सुबह उसकी हालत खराब होने लगी तो हनवारा की एक सहिया के द्वारा सुबह 5:00 बजे के आसपास महिला को महागामा रेफरल अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सीमा के द्वारा रूबी देवी का प्राथमिक उपचार किया गया तथा अभी उसे चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। रूबी देवी को एक पुत्र और एक पुत्री है मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी में हमेशा हिंसक झड़प होते रहती है।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें