Godda News: इग्नू का जून 2022 सत्रांत परीक्षा 22 जुलाई 2022 से प्रारंभ



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गोड्डा कॉलेज गोड्डा इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक विवेकानंद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इग्नू का जून - 2022 सत्रांत परीक्षा 22 जुलाई 2022 से प्रारंभ हो रही है। 

परीक्षार्थी को सलाह दी जाती है कि इग्नू वेब साइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। 

परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नांकित दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा 

 (1) इग्नू द्वारा प्रदत्त वैध पहचान पत्र की रंगीन हार्ड कॉपी (पोस्ट कार्ड साईज) लेकर परीक्षा केंद्र पर आना है अन्यथा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा। 

(2) किसी भी स्थिति में मोबाइल, या कोई भी ईलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं आना है। 

(3) मास्क पहन कर परीक्षा केंद्र पर आना है। 

(4) परीक्षा केंद्र पर हर स्थिति में सामाजिक दूरी का अनुपालन  करना है। 


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें