धोरैया न्युज :- 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, बिस्कुट के बहाने घर में बुला कर दिया घटना को अंजाम?

 




ग्राम सामाचार, धोरैया:-  7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, बिस्कुट के बहाने  घर में बुला कर दिया घटना को अंजाम। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि  धोरैया थाना अंतर्गत एक गांव में 7वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं मासूम बच्ची के मां ने  गांव के ही दीपनारायण उर्फ दीपू सिंह पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गया है। बताया गया है कि इसके पहले भी एक घटना को अंजाम दे चुका है। वहीं बच्ची के मां ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पर आरोप लगाया है कि वो मासूम बच्ची खेत में काम करने जा रही थी। उसी दौरान आरोपित ने बच्ची को बिस्कुट के बहाने बुला कर अपने घर में रेप किया गया। जिससे मासूम बच्ची जख्मी हो गई है। वहीं मासूम बच्ची किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर आई। और उस घटना के बारे में सारी जानकारी अपनी मां को बताई। वहीं मासूम बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों ने आनन फानन में सन्होला के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहीं धोरैया थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि  दुष्कर्म करने वाले आरोपित के उपर केश दर्ज कर लिया गया है। एवम उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन घटना के बाद से आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गया है। वहीं धोरैया थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। 

संवाददाता:- अजय आर्यन, ग्राम सामाचार, धोरैया, बांका।


Share on Google Plus

Editor - अजय आर्यन

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें