ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लालपुर में कार्यरत शिक्षिका लील मुनि किस्कू की शुक्रवार मध्य रात्रि को अपने आवास मथुरा मोड़ में निधन हो गई इनकी उम्र लगभग 55 वर्ष की थी।वे लम्बे समय से हृदय रोग पिड़ित थी। शिक्षिका के निधन की खबर आग तरह फ़ैल गई। जिसे लेकर 2 जुलाई शनिवार को सीआरसी सह प्रोन्नत मध्य विद्यालय भैरोडीह के प्रांगण में
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार साह, शिक्षक अर्जुन कुमार दुबे, दीनदयाल ताती, टोला सेवक चंदन कुमार, शिक्षिका सुनीता कुमारी, साधना कुमारी, के अलावा प्रोन्नत मध्य विद्यालय बगरा के दशरथ दास प्राथमिक विद्यालय प्रा वि मोदी कुरा के कामदेव यादव महेशटरिया के शिक्षिका बसंती कुमारी, आशाकुरा के विनीता कुमारी, श्वेत चंदन, प्राथमिक विद्यालय सिधुडीह के वीणा कुमारी एक मिनट का मौन धारण कर उसकी मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें