Bounsi News: बौंसी पुलिस एवं खनन विभाग के संयुक्त छापेमारी में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, चालक मौके से फरार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस एवं खनन विभाग के संयुक्त छापेमारी में भूरना रोड के पोरांय गांव समीप से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। हालांकि मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। मामले में खान निरीक्षक अवधेश कुमार के द्वारा बौंसी थाने में प्राथमिकी 

दर्ज कराई गई है। जानकारी देते हुए खान निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि, आवेदन में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा गया है। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, मामले में ट्रैक्टर जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें