ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से भागलपुर से चलकर बासुकीनाथ जाने वाले मुख्य मार्ग पर चलने वाले कांवरियों की स्थिति की जानकारी ली गई। रविवार की देर शाम गुरुधाम पेट्रोल पंप समीप कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए सेवाश्रम शिविर में पहुंच कर सेवा आश्रम शिविर की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक अनुपम गर्ग के द्वारा दोनों पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। करीब 20 मिनट तक इस शिविर में रुके जिलाधिकारी एवं एसपी के
द्वारा कांवरिया को दी जाने वाली निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर अमेरिका राम और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को एसपी ने कांवरियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला अधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता से कांवरियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। यहां के बाद उनका काफिला वापस बांका की ओर रवाना हो गया। इस मौके पर एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, भागलपुर के मिथिलेश साह, कहलगांव के रोहित टेकरीवाल, पंप मैनेजर अमृत शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, सुमन सिंह, गुड्डू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें