ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बांका के सांसद गिरधारी यादव शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के बौंसी स्थित आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज के हर वर्ग के लोगों को
इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वे खुद लोगों की समस्याएं भी सुनता और उसका तुरंत समाधान करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा सांसद बभनगमा पंचायत के पूर्व मुखिया अश्वनी पांडे के घर पर भी गए। वहां उन्होंने उनकी माता सरयू देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सरयू देवी का निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। सांसद के साथ एनडीए के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें