ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को निपटाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों फरियादियों की भीड़ लगी रही। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने फरियादियों की बात सुनकर भूमि से संबंधित विवाद का निपटारा किया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में 3 मामलों का
निष्पादन किया गया। इसके अलावा कुछ फरियादियों को अगले शनिवार को नोटिस दी गई है। इस दौरान विभिन्न गांव से आए फरियादी ने अपने-अपने भूमि विवाद को लेकर आवेदन भी दिया। मालूम हो कि बौंसी थाना परिसर और बंधुआकुरावा थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से जमीन विवाद से जुड़े मामले लेकर फरियादी फरियाद करने पहुंचते हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें